Posts

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने कोहली असाधारण कप्तान बताया

ऑस्ट्रेलियाई पेस बैटरी की अगुआई करने वाले मिशेल स्टार्क ने विराट कोहली को असाधारण कप्तान बताया है। यह बात उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ बिताए समय के आधार पर कही है। पर्थ में हुए दूसरे टेस्ट में विराट और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने विराट के रवैए की आलोचना की थी। उस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने विराट की तारीफ की है। आईपीएल में कोहली के साथ खेलना शानदार अनुभव रहा : स्टार्क स्टार्क ने यहां पत्रकारों से कहा, 'इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मैंने कई मैच उनके साथ खेले । उनकी कप्तान में खेलना शानदार अनुभव रहा। जाहिर है, वे असाधारण खिलाड़ी हैं।' उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम इस सीरीज में जिस तरह से खेल रही है, उससे उनकी क्रिकेट क्षमता के बारे में पता चलता है। उनका क्रिकेट का स्तर काफी ऊपर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने स्टार्क को 2014 में खरीदा था। वे उसके मुख्य गेंदबाजों में शामिल थे। पिछले साल फरवरी में वे आरसीबी से अलग हो गए, क्योंकि कोलकाता नाइटराइड...

राहुल गांधी ने क्या वो कर दिखाया जिसकी कल्पना मोदी-शाह को नहीं थी?

2019 के आम चुनाव से ठीक पहले पाँच राज्यों के चुनावी परिणाम को फ़ाइनल से पहले का सेमीफ़ाइनल माना जा रहा था. इस सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में कांग्रेस ने ये दिखाया है कि वो बीजेपी को ना केवल उसके गढ़ में चुनौती दे सकती है, बल्कि उसे सत्ता से बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है. सबसे पहली बात तो यही है कि इन नतीजों ने राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी के मुक़ाबले में खड़ा कर दिया है. राहुल ये साबित करने में कामयाब रहे हैं कि वे नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं , उनसे मुक़ाबला कर सकते हैं और उन्हें हरा भी सकते हैं. वरिष्ठ पत्रकार और गांधी परिवार पर नज़दीकी नज़र रखने वाले रशीद किदवई बताते हैं, "ज़ाहिर है कि इन नतीजों से राहुल गांधी का कॉन्फिडेंस मज़बूत होगा और 2019 में वे कहीं ज़्यादा तैयारी से चुनाव मैदान में जाएंगे." राहुल की इस जीत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 15 सालों से चली आ रही बीजेपी सरकार के इन्कंबेंसी फैक्टर का भी योगदान रहा है, यही बात राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी के तौर पर कही जा सकती है. बीबीसी हिंदी के साथ फ़ेसबुक लाइव में वरिष्ठ पत्रकार स...

चंद्रमा की दूधिया रोशनी में राधा-कृष्ण के नौका विहार का नजारा देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बुधवार रात आकाश में खिले पूर्णिमा के चांद की दूधिया रोशनी में शहर के कई राधा-कृष्ण मंदिरों में पूजा-अर्चना, आरती व भजन-कीर्तन के बीच शरदोत्सव मनाया गया। बाद में भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में खीर बांटी गई।  रात 10 से 12 बजे के दौरान बड़े तालाब में भगवान की प्रतिमाओं के नौका विहार के अद्भुत और अनूठे नजारे को देखने शीतलदास की बगिया घाट, कमला पार्क और वीआईपी रोड पर लोगों की खासी भीड़ जमा थी। हिंदू उत्सव समिति की सुसज्जित नौका में राधा-कृष्ण और बड़वाले महादेव मंदिर की नौका में शिव-पार्वती की प्रतिमाओं को विहार कराया। नौका मंे सवार भक्तजन भजन-कर रहे थे। नौकाओं से जब दीप प्रवाहित किए और आसमानी आतिशबाजी की तो लगा मानों देव दीवाली मन रही हो। हर कोई इस यादगार पलों को अपने मोबाइल फोन में कैद करने को आतुर था। इसके पूर्व समिति द्व‌ारा राधा-कृष्ण मंदिर घोड़ा नक्कास से बैंड बाजों के साथ चल समारोह निकाला गया।  दीप प्रवाहित... बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति के संजय अग्रवाल, प्रमोद नेमा, प्रकाश मालवीय, निहाल साहू, किशोर व मनोज ने शिव-पार्वती की प्रतिमा को बड़े तालाब में नौका विहार ...