ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने कोहली असाधारण कप्तान बताया

ऑस्ट्रेलियाई पेस बैटरी की अगुआई करने वाले मिशेल स्टार्क ने विराट कोहली को असाधारण कप्तान बताया है। यह बात उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ बिताए समय के आधार पर कही है। पर्थ में हुए दूसरे टेस्ट में विराट और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने विराट के रवैए की आलोचना की थी। उस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने विराट की तारीफ की है।

आईपीएल में कोहली के साथ खेलना शानदार अनुभव रहा : स्टार्क
स्टार्क ने यहां पत्रकारों से कहा, 'इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मैंने कई मैच उनके साथ खेले। उनकी कप्तान में खेलना शानदार अनुभव रहा। जाहिर है, वे असाधारण खिलाड़ी हैं।'

उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम इस सीरीज में जिस तरह से खेल रही है, उससे उनकी क्रिकेट क्षमता के बारे में पता चलता है। उनका क्रिकेट का स्तर काफी ऊपर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने स्टार्क को 2014 में खरीदा था। वे उसके मुख्य गेंदबाजों में शामिल थे। पिछले साल फरवरी में वे आरसीबी से अलग हो गए, क्योंकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें खरीदा था।

हालांकि, मिशेल स्टार्क चोट के कारण इस साल आईपीएल में एक भी मैच में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद पिछले महीने नवंबर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया।

रविवार को, भारतीय कोच रवि शास्त्री ने विराट को भद्र पुरुष बताया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने कहा था कि कोहली कई मायनों में भारतीय से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई थे।'

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और कोच जस्टिन लैंगर ने भी कोहली का समर्थन मिला। पेन ने कहा, 'विराट का सामना करने में मजा आता है और मैं उसका आनंद ले रहा हूं।'

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की सीरीज के दो टेस्ट हो चुके हैं। दोनों टीमें एक-एक टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:英国男子“冰岛求婚”爆红社交网站

俄罗斯累计确诊病例破3万 莫斯科卫生系统负担大

बजट से पहले मोदी की 13वीं बैठक, 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर 40 अर्थशास्त्रियों-विशेषज्ञों से 2 घंटे चर्चा