चंद्रमा की दूधिया रोशनी में राधा-कृष्ण के नौका विहार का नजारा देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बुधवार रात आकाश में खिले पूर्णिमा के चांद की दूधिया रोशनी में शहर के कई राधा-कृष्ण मंदिरों में पूजा-अर्चना, आरती व भजन-कीर्तन के बीच शरदोत्सव मनाया गया। बाद में भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में खीर बांटी गई।

 रात 10 से 12 बजे के दौरान बड़े तालाब में भगवान की प्रतिमाओं के नौका विहार के अद्भुत और अनूठे नजारे को देखने शीतलदास की बगिया घाट, कमला पार्क और वीआईपी रोड पर लोगों की खासी भीड़ जमा थी। हिंदू उत्सव समिति की सुसज्जित नौका में राधा-कृष्ण और बड़वाले महादेव मंदिर की नौका में शिव-पार्वती की प्रतिमाओं को विहार कराया। नौका मंे सवार भक्तजन भजन-कर रहे थे। नौकाओं से जब दीप प्रवाहित किए और आसमानी आतिशबाजी की तो लगा मानों देव दीवाली मन रही हो। हर कोई इस यादगार पलों को अपने मोबाइल फोन में कैद करने को आतुर था। इसके पूर्व समिति द्व‌ारा राधा-कृष्ण मंदिर घोड़ा नक्कास से बैंड बाजों के साथ चल समारोह निकाला गया। 

दीप प्रवाहित... बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति के संजय अग्रवाल, प्रमोद नेमा, प्रकाश मालवीय, निहाल साहू, किशोर व मनोज ने शिव-पार्वती की प्रतिमा को बड़े तालाब में नौका विहार कराया। नौका में सवार मुरलीवाला ग्रुप के गायक विजय चतुर्वेदी ने भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। लोगों ने जब तालाब में दीप प्रवाहित किए तो लगा मानों तालाब में तारे झिलमिला रहे हों।

चल समारोह.... हिंदू उत्सव समिति द्वारा निकाला गया चल समारोह शीतलदास की बगिया पहुंचा। यहां समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश बेगवानी, नारायण सिंह कुशवाह, प्रेमनारायण प्रेमी, रवींद्र धूत, ईशनारायण शर्मा, संतोष साहू आदि ने पूजा-आरती की। भगवान को नौका विहार कराया गया। नौका पल्लीपार स्थित मंदिर कंठाली घाट पहुंची।

सर्किट हाउस में शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता फैल गई है। किसान, मजदूर सभी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पूरे यूपी में एक नेता जी के लिए लोकसभा चुनाव में सीट खाली रखूंगा। वह चाहें तो मेरी पार्टी से लड़ें। यदि वह किसी और पार्टी से भी लड़े तो भी मैं उस जगह अपना प्रत्याशी नहीं उतारुंगा।

Comments

Popular posts from this blog

俄罗斯累计确诊病例破3万 莫斯科卫生系统负担大

肺炎疫情:英国男子“冰岛求婚”爆红社交网站

बजट से पहले मोदी की 13वीं बैठक, 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर 40 अर्थशास्त्रियों-विशेषज्ञों से 2 घंटे चर्चा