एनडीए सरकार का हिस्सा नहीं होंगे अरुण जेटली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी
नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्तमंत्री रहे वरिष्ठ बीजेपी नेता अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाए.
अरुण जेटली ने मोदी के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अपनी सेहत का हवाला देकर प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखी है.
जेटली ने इस पत्र में लिखा है, "पिछले डेढ़ साल से मैं सेहत की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा हूँ. डॉक्टरों की मदद से मैं अधिकतर बीमारियों से उबर चुका हूँ. चुनाव अभियान के बाद मैंने आपको मौखिक रूप से बता दिया था चुनाव अभियान के दौरान अपना दायित्व निभाने के बावजूद, भविष्य में अपने आपको किसी भी तरह की ज़िम्मेदारी से अलग रखना चाहूँगा."
"मैं आपसे अब औपचारिक रूप से आग्रह कर रहा हूँ कि मुझे अपने लिए, अपने इलाज के लिए, अपने स्वास्थ्य के लिए समय देने और अभी, नई सरकार में शामिल नहीं होने की अनुमति दी जाए."
उल्लेखनीय है कि इलाज के लिए अमरीका जाने की वजह से जेटली इस वर्ष मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश नहीं कर पाए थे.
इस साल एक फ़रवरी को मोदी सरकार का अंतिम बजट रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था.
इससे पूर्व पिछले साल अप्रैल में वित्त मंत्री अरुण जेटली किडनी की समस्या के कारण दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे. उन्होंने तब ट्विटर पर स्वयं अपने किडनी ट्रांसप्लांट की जानकारी दी थी.
लोकसभा चुनावों में जीत के बाद नरेंद्र मोदी गुरुवार 30 मई को लगातार दूसरी बार अपने मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
हाल ही में जब ये दोनों सांसद पहली बार संसद पहुंची तो उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की.
नुसरत ने लिखा, ''एक नई शुरुआत. मुझ पर भरोसा जताने के लिए ममता बनर्जी और बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के लोगों का शुक्रिया.' जाधवपुर से जीतकर संसद पहुंची मिमि चक्रवर्ती ने लिखा- संसद में पहला दिन.''
इन तस्वीरों में नुसरत और मिमि के कपड़ों और तस्वीर के लिए दिए गए पोज़ पर कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं.
ये आपत्तियां बीजेपी से जुड़े कुछ लोगों की तरफ़ से भी आ रही हैं और आम लोगों की तरफ़ से भी.
बीजेपी से जुड़े आशीष मार्खेड मे लिखा, ''पहली तस्वीर में आप बीजेपी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को देखिए. दूसरी तस्वीर में टीएमसी की सांसदों मिमि और नुसरत जहां को देखिए.''
नुसरत की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी आम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
सयानी मुखर्जी ने लिखा, ''बशीरहाट के लोगों शर्म करो शर्म. ऐसी औरत को चुनकर तुमने संसद का मज़ाक़ उड़ाया है.''
वैशाली लिखती हैं, ''ये देश की संसद है या फैशन शो?''
हिमांशु ने शशि थरूर की तस्वीर के साथ लिखा- इस बार संसद में हाज़िरी 100 फ़ीसदी रहेगी.
अर्पण ने लिखा, ''संसद फोटो स्टूडियो नहीं है. ज़रा फॉर्मल कपड़े पहनना शुरू कीजिए.''
प्रियंका नाम की यूज़र ने लिखा, ''आपको भारतीय परिधान पहनने की ज़रूरत है. आप संसद में लोगों के लिए जा रही हैं, फ़िल्मों के प्रमोशन के लिए नहीं.''
ऐसी ही कुछ प्रतिक्रियाएं मिमि चक्रवर्ती की तस्वीरों पर भी आईं.
श्रेष्ठ शर्मा ने लिखा, ''आपको मालूम है कि कैसे कपड़े पहनने चाहिए. मैं उम्मीद करता हूं कि ये कोई शूटिंग की जगह नहीं है.''
स्वर्णदीप घोष ने लिखा, ''आपका सपना ये तो नहीं होगा कि संसद के बाहर जाकर तस्वीर खिंचवाएं?''
हालांकि कुछ लोगों ने दोनों सांसदों के तस्वीरें डालने का समर्थन किया और ट्रोल करने वाले लोगों पर आपत्ति जताई.
Comments
Post a Comment