ये है Netflix का सबसे सस्ता प्लान, 250 रुपये से शुरू, अभी सिर्फ टेस्टिंग

आजकल भारत में डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. वजह ये है कि जियो के आने के बाद से डेटा सस्ता हुआ है और भारत में खासतौर पर वीडियो कंटेंट तेजी से कन्ज्यूम किए जा रहे हैं. फिलहाल भारतीय बाजार में अमेजन प्राइम, जी5, हॉटस्टार, एएलटीबालाजी और नेटफ्लिक्स जैसे कई डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं. इसमें से सबसे ज्यादा महंगा प्लान अब तक 0नेटफ्लिक्स का रहा है. जहां एक तरफ अमेजन प्राइम के सालभर के प्लान की कीमत 999 रुपये है तो वहीं नेटफ्लिक्स के एक महीने के प्लान की शुरुआती कीमत 500 रुपये थी. लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने दुनिया का सबसे सस्ता 250 रुपये वाला प्लान भारत में लॉन्च कर दिया है. साथ ही कंपनी ने एक हफ्ते के लिए भी प्लान लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 65 रुपये रखी गई है.

नेटफ्लिक्स ने आज तक टेक को ईमेल के जरिए भेजे गए स्टेटमेंट में कहा है, ‘हम हमेशा नेटफ्लिक्स को बेहतर और ऐक्सेसिबल बनाने के लिए काम करते हैं. हम चुनिंदा देशों में अलग अलग ऑप्शन्स की टेस्टिंग करेंगे जहां मेंबर्स, उदाहरण के तौर पर कम कीमत पर मोबाइल डिवाइस पर नेटफ्लिक्स देख सकेंगे और कम समय के लिए सब्सक्राइब कर सकेंगे. हालांकि ये ऑप्शन्स हर यूजर्स नहीं देख पाएंगे और हम इसे टेस्ट फेज के बाद कैंसिल भी कर सकते हैं.’

नेटफ्लिक्स ने कहा है, ‘मोबाइल वनली प्लान सिर्फ टेस्टिंग के लिए है. यह नया प्लान नहीं है और न ही प्राइस कट है’
नेटफ्लिक्स के सीरीज और कंटेंट को लेकर भारत में लगातार चर्चा बनी रहती है. लेकिन इसके प्लान्स देश में काफी महंगे थे. ऐसे में काफी ज्यादा लोग नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म के कंटेंट देख पाने में सक्षम नहीं थे. लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने लोगों की कुछ समस्या दूर करते हुए एक 250 रुपये वाला मंथली प्लान लॉन्च किया है. लेकिन ये प्लान केवल मोबाइल/टैबलेट के लिए ही पेश किया गया है. इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद कराया गया है. हालांकि कंपनी की ओर से कोई इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्लान को खरीदा जा सकता है. हमने टेस्टिंग के लिए इस प्लान को खरीदा भी है.

दूसरी तरफ वीकली प्लान्स की बात करें तो इनकी शुरुआती कीमत 65 रुपये है. हालांकि इसे केवल मोबाइल पर देखा जा सकेगा. इसके अलावा बीकली बेसिक प्लान की कीमत 125 रुपये, स्टैंडर्ड 165 रुपये और प्रीमियम वीकली प्लान की कीमत 200 रुपये रखी गई है. मोबाइल और बेसिक प्लान में केवल 1 ही स्क्रीन मिलेगी, वहीं स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान में क्रमश: 2 और 4 स्क्रीन को यूजर्स शेयर कर पाएंगे.

कुछ दिनों पहले ही ये रिपोर्ट सामने आई थी कि नेटफ्लिक्स भारत जैसे विकासशील देशों के लिए एक सस्ते प्लान की टेस्टिंग कर रहा है. तब 250 रुपये वाले इसी प्लान की जानकारी दी गई थी. हालांकि तब कंपनी ने कहा था कि इसे केवल टेस्टिंग के लिए कुछ लोगों को ही उपलब्ध कराया गया है. ये मुमकिन है कि इसे बाजार में ना उतारा जाए. माना जा सकता है कि कंपनी ने 250 रुपये वाला सस्ता प्लान अमेजन प्राइम जैसी बाकी कंपनियों से मुकाबले के लिए उतारा है.

अब तक कंपनी के पास 500 रुपये, 650 रुपये और 800 रुपये के मंथली प्लान्स मौजूद थे. अब इसमें 250 रुपये वाले मोबाइल प्लान का नाम भी जुड़ गया है. 250 रुपये वाले नए मंथली प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स केवल 1 स्क्रीन का ही मजा ले पाएंगे. साथ ही इसे केवल मोबाइल या टैबलेट में ही इस्तेमाल किया जा सके. इसके अलावा इसमें HD या UHD रिजोल्यूशन का भी मजा ग्राहकों को नहीं मिलेगा, यानी यूजर्स केवल SD कंटेंट ही देख पाएंगे.

दूसरी कंपनियों के प्लान से नेटफ्लिक्स के प्लान की तुलना करें तो 250 रुपये वाला मंथली प्लान लाने के बाद भी नेटफ्लिक्स का प्लान अभी भी बाजार में महंगा है. उदाहरण के तौर पर बात करें तो हॉटस्टॉर का मंथली प्लान 199 रुपये, अमेजन प्राइम का मंथली प्लान 129 रुपये, ZEE5 का मंथली प्लान 99 रुपये और ALTBalaji के तीन महीने के सब्सक्रिप्शन वाला प्लान 100 रुपये में मिलता है. गौर करने वाली बात ये भी है कि अमेजन प्राइम के साथ अर्ली शॉपिंग, फ्री डिलीवरी और अमेजन म्यूजिक समेत कई और फायदे भी दिए जाते ह

Comments

Popular posts from this blog

俄罗斯累计确诊病例破3万 莫斯科卫生系统负担大

肺炎疫情:英国男子“冰岛求婚”爆红社交网站

बजट से पहले मोदी की 13वीं बैठक, 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर 40 अर्थशास्त्रियों-विशेषज्ञों से 2 घंटे चर्चा