Posts

Showing posts from April, 2019

तो क्या अब नहीं बिकेगा जॉन्सन एंड जॉन्सन बेबी शैंपू?

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने देश के चार राज्यों को (ज़ोन के आधार पर) पत्र भेजकर बेबी प्रोडक्ट बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी जॉन्सन एंड जॉन्सन के एक उत्पाद शैंपू की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है. एनसीपीसीआर की इस चिट्ठी में कहा गया है कि यह आदेश ना सिर्फ़ नए स्टॉक के लिए है बल्कि दुकानों में मौजूद पुराने स्टॉक को भी दुकानों से हटाने के लिए है. एनसीपीसीआर का यह आदेश राजस्थान की ड्रग्स टेस्टिंग लेबोरेटरी की रिपोर्ट आने के बाद आया है. हालांकि कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया में इन सभी आरोपों को ग़लत ठहराया है. जॉन्सन एंड जॉन्सन ने राजस्थान सरकार की प्रयोगशाला के जांच में आई रिपोर्ट को ग़लत ठहराया है. जॉन्सन एंड जॉन्सन मूल रूप से एक अमरीकी कंपनी है जो बच्चों के लिए कॉस्मेटिक्स और दूसरी चीज़ें बनाती है. कंपनी का कहना है कि उसके उत्पादों में ख़तरनाक़ तत्व होने की बात की जा रही है, जोकि ग़लत है. जबकि एनसीपीसीआर ने अपनी चिट्ठी में सीपीसीआर एक्ट 2005 के सेक्शन 13 (1) (j) का हवाला दिया है. एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो ने बीबीसी को बताया कि साल 2016 में कई ऐसी ख़बरें ...

ये है Netflix का सबसे सस्ता प्लान, 250 रुपये से शुरू, अभी सिर्फ टेस्टिंग

आजकल भारत में डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. वजह ये है कि जियो के आने के बाद से डेटा सस्ता हुआ है और भारत में खासतौर पर वीडियो कंटेंट तेजी से कन्ज्यूम किए जा रहे हैं. फिलहाल भारतीय बाजार में अमेजन प्राइम, जी5, हॉटस्टार, एएलटीबालाजी और नेटफ्लिक्स जैसे कई डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं. इसमें से सबसे ज्यादा महंगा प्लान अब तक 0नेटफ्लिक्स का रहा है. जहां एक तरफ अमेजन प्राइम के सालभर के प्लान की कीमत 999 रुपये है तो वहीं नेटफ्लिक्स के एक महीने के प्लान की शुरुआती कीमत 500 रुपये थी. लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने दुनिया का सबसे सस्ता 250 रुपये वाला प्लान भारत में लॉन्च कर दिया है. साथ ही कंपनी ने एक हफ्ते के लिए भी प्लान लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 65 रुपये रखी गई है. नेटफ्लिक्स ने आज तक टेक को ईमेल के जरिए भेजे गए स्टेटमेंट में कहा है, ‘हम हमेशा नेटफ्लिक्स को बेहतर और ऐक्सेसिबल बनाने के लिए काम करते हैं. हम चुनिंदा देशों में अलग अलग ऑप्शन्स की टेस्टिंग करेंगे जहां मेंबर्स, उदाहरण के तौर पर कम कीमत पर मोबाइल डिवाइस पर नेटफ्लिक्स देख सकेंगे और कम समय के लिए...