विकी डोनर जैसी ही कहानी है इस अमरीकी शख़्स की

जेसिका शेयर ने जब अपने परिवार को बढ़ाने के लिए स्पर्म बैंक से वीर्य खरीदा था तब उसने सोचा भी नहीं था कि एक दशक से ज़्यादा समय के बाद उनकी मुलाक़ात उसी स्पर्म डोनर से होगी और वो उसके प्रेम में पड़ जाएंगी.

साल 2005 में जब मेरी पहली बेटी पैदा हुई तो मेरी मुलाक़ात पहली बार मां बनने वाली समलैंगिक स्त्री से हुई. वो मिडवेस्ट अमरीकी थी और मेरी जानकारी में समलैंगिक संबंध में रहते हुए बच्चे को जन्म देनेवाली पहली महिला थी.

हालांकि मुझे और मेरी महिला मित्र को सबकुछ नए सिरे से शुरु करना था.

जब से हमारी मुलाक़ात हुई थी, हमने साथ मिलकर बच्चे पालने के सपने देखे थे. हमने दो से चार होने की योजना बनाई और बच्चों के नाम भी तय कर लिए. अगला क़दम मुश्किलों भरा था.

मेरी महिला मित्र ने सलाह दी कि उसका बहनोई इस मामले में मदद कर सकता है. वो दूसरों की भावना को अच्छी तरह समझने वाला व्यक्ति था, लेकिन मैंने विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ़ लॉ में समलैंगिक पुरुषों और महिलाओं के क़ानूनी अधिकारों के बारे में पढ़ाई की थी.

इसके बाद हमने एक जानकार स्पर्म डोनर से मदद लेने का विचार त्याग दिया. अदालतें उन्हें स्पर्म डोनर होने के नाते पिता का अधिकार देते हुए संरक्षण का अधिकार देती हैं.

जब बच्चों को जन्म देनेवाली मां की मृत्यु हो जाती है, तो उन्हें उनके घरों से निकालकर ऐसे व्यक्ति के हवाले कर दिया जाता है, जिन्हें वो जानते तक नहीं.

संयोग से हमने अपने घर के पास ही एक स्पर्म बैंक खोज निकाला, जहां अनजान स्पर्म डोनर कागजात पर दस्तख़त करते थे, जिससे उन्हें अपने वीर्य से पैदा होने वाले बच्चों के संरक्षण का अधिकार नहीं मिलता था.

मैं घर पर ही पीएचडी शोध निबन्ध लिख रही थी, लिहाजा मुझे मेरा पहला बच्चा चाहिए था. हमने अपने मित्र को स्पर्म डोनर के बारे में बताया, जो अब मेरी पत्नी थी.

स्पर्म डोनर औसत ऊंचाई और वजन वाला, साहित्य का अध्ययन करने वाला, भूरे बालों वाला था और उसे खेलकूद पसंद था.

स्पर्म डोनर ने अपना पेशा एक लेखक, संगीतकार और टैक्सी ड्राइवर के रूप में जिक्र था. मेरी पत्नी और मैंने रूमानी ढंग से कल्पना की, कि उसे बैठकर करने वाला काम नापसंद था. बल्कि वो अपनी टैक्सी में बैठने वालों की कहानियां इकट्ठा करता और एक महान अमरीकी उपन्यास लिखने की तैयारी कर रहा था.

स्पर्म डोनर के बारे में और कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन उसके शुरुआती स्वास्थ्य से हमें ये आश्वासन मिला कि हम एक आम ब्यॉयफ्रेंड की तुलना में उसके बारे में काफी कुछ जानते हैं. हमने उसकी तस्वीर भी नहीं देखी.

घर बैठे गर्भवती होना लाजवाब अनुभव था. ये गृह विज्ञान में एक प्रयोग था, जिसे मैंने गंभीरता से लिया.

खरीदारों को दिया जाने वाला स्पर्म लीप बाम के ढक्कन में आने वाले पानी का भी आधा होता है. इसे रातोंरात लौटाया भी जा सकता है.

यह इस तरह पैक होता है कि इसे निकालने के लिए दस्ताना पहनना ज़रूरी होता है. इसे पहले काउंटर पर ठंडा किया जाता है, फिर हाथ में रखकर शरीर के तापमान के बराबर लाया जाता है.

यह भी पढ़ें | 'मैंने अपना स्पर्म डोनर ढूंढा और शादी की'
गर्भ धारण करने के लिए स्थानीय दवा विक्रेता से छोटी सिरिंज ली जा सकती है. शुक्राणु एक ही दिन जिंदा रह पाते हैं. अगर कोई अंडाणु उनका इंतज़ार नहीं कर रहा होता, तो उनकी मृत्यु हो जाती है.

हर शुक्राणु को अंडाणु के करीब लाना एक मासिक प्रक्रिया बन गई थी. मैंने ये सोचकर दो बार स्पर्म इंजेक्ट किया कि अंडाणु को उसका इंतज़ार होगा. आख़िरकार उसे तैरकर गर्भाशय तक पहुंचने में पूरे पांच घंटे का समय लगता है.

Comments

Popular posts from this blog

俄罗斯累计确诊病例破3万 莫斯科卫生系统负担大

肺炎疫情:英国男子“冰岛求婚”爆红社交网站

बजट से पहले मोदी की 13वीं बैठक, 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर 40 अर्थशास्त्रियों-विशेषज्ञों से 2 घंटे चर्चा